top of page
खोज करे

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, भाजपा के समर्थन से बनी सरकार


ree

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे राजधानी पटना के राजभवन में 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष श्री विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।



नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा, "मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इसके साथ ही, अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।" उन्होंने इस मौके पर सभी समर्थनकर्ताओं और पार्टी के साथियों का आभार व्यक्त किया।

आज सुबह 11 बजे, नीतीश कुमार ने पटना में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया।

इस नए मंत्रिमंडल में कुल 8 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव शामिल हैं।



नए मंत्रिमंडल का संक्षेप:

उपमुख्यमंत्री:

  1. सम्राट चौधरी (भाजपा)

  2. विजय सिन्हा (भाजपा)



मंत्री: 3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

  1. विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

  2. श्रवण कुमार (जदयू)

  3. विजय कुमार चौधरी (जदयू)

  4. संतोष कुमार सुमन (हम)

  5. सुमित सिंह (निर्दलीय)

Commentaires


bottom of page